जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में जनवरी 2025 में हुए शब्बीर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के ताजनगर स्थित मुसल दुकान के समीप रहने वाले करीब 19 वर्षीय मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में शब्बीर की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान घटना के बाद से फरार चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस लगातार फरहान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को उसके संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरहान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.




