चाकुलिया : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क स्थित बड़ामारा गांव के बीचों बीच सड़क पर बना गड्ढा राहगीर और ग्रामीणों के लिए इन दिनों परेशानियों का कारण बना हुआ है. उक्त सड़क बरसात के दिनों में तलाब के रूप में तब्दील हो रहा है. सड़क पर उभरे गड्ढे में पानी भर जाने के कारण आए दिन राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो रहे हैं और वाहन भी गड्ढे में फंस रहे है. वहीं गांव के ग्रामीण भी प्रभावित हो रहें हैं. लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क पर बने गड्डे को भरा जाए, जिससे लोगों को सड़क पर आवागमन करने में सहुलियत हो और लोग दुर्घटना होने से बचें. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग से स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी आना जाना करते हैं परंतु सड़क को दुरूस्त करने की दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.




