जादूगोड़ा : चुआड़ विद्रोह के जनक वीर शहीद जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को पारंपरिक ग्रामसभा डोमजुड़ी में ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से संचालित भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र की मुखिया अनीता मुर्मू, सिदेश्वर सरदार जिला परिषद हिरण्यमय दास ने प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के बाबत भूमिज भाषा केंद्र की शिक्षिका रासमणि भूमिज ने बताया कि केंद्र में 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन प्रारंभ हो चुका है. जिन लोगों को भूमिज भाषा सीखने की इच्छा है, वे प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को अपराह्न 3:00 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुड़ी में कक्षाएं ली जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुड़ी के शिक्षक अखिलेश कुमार महतो, उत्तरी पोटका के जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, पारंपरिक ग्राम प्रधान/मुड़ा सुंदर सिंह, नाया नयन सिंह, देवरी बाबूलाल सिंह, डाकुआ मदन सिंह तथा पारंपरिक भूमिज स्वशासन व्यवस्था के डोमजुड़ी गादी सरदार रथु सिंह सरदार, चांदपुर गादी सरदार कृष्ण सिंह, कालिकापुर तरफ सरदार सिद्धेश्वर सरदार एवं पोटका तरफ सरदार हरीश चन्द्र भूमिज में कार्यक्रम में हिस्सा लिया.




