
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुप्पी रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से भाग रहे कांड के साजिशकर्ता मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में इन चारों पर आरोप है कि इन लोगों ने ही साजिश रचकर गोलियां चलवायी क्योंकि डोमिनिक लगातार रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में उसका हस्तक्षेप बढ़ रहा था. उनके पास से दो गाड़ियां जब्त की गयी है. इन दोनों गाड़ियों से वे लोग भाग रहे थे कि रायपुर के टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया. डोमिनिक से पूछताछ में साजिशकर्ता का नाम मालूम चला था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद से लगातार उनका पीछा पुलिस कर रही थी. कांड के शूटरों को पकड़ने के लिए भी छापामारी की जा रही है. लेकिन पुलिस ने पहले साजिशकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर लिया है. इन चारों को पुलिस रिमांड पर लेकर आ रही है. ट्रांजिट रिमांड के आधार पर चारों को यहां पुलिस लेकर आयेगी. गौरतलब है कि शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुप्पी रेस्टोरेंट में गोली चलाकर अपराधियों ने चार लोगों को घायल कर दिया है. इसमें से सारे लोग अभी घायल है. दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. घायल लोगों में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी आम नागरिक कृष्णा चौधरी शामिल है.




