
बहरागोड़ा : नम्या फ़ाउन्डेशन’ और ‘केयर एंड क्योर’ के संयुक्त तत्वावधान में लगभग आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीज़ों की निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच. बैठक को संबोधित करते हुए ‘नम्या फ़ाउंडेशन’ के मुख्य संरक्षक और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई तरह की नई चुनौतियां है.
कई अस्पतालों में अभी भी ओपीडी बंद हैं और दूर दराज़ के ग्रामीण इलाकों से शहरों के अस्पतालों में जाने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. चिकित्सकों के अभाव में यहां के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्गति हो चुकी है. आगामी 20 दिसंबर रविवार को जयपुरा के ज्ञानदीप इंगलिश स्कूल प्रांगण में इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा जिसमें हड्डी, हृदय रोग, दंत रोग, जेनरल फ़िज़िशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ समेत कई और विशेषज्ञ लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और ज़रूरतमंदों को आवश्यक दवा भी दी जाएगीं. कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा.
कैंप के दौरान कोरोना काल के सभी सरकारी निर्देशों का पालन होगा. बैठक में कैंप के सफल आयोजन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई और कैंप का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इस संबंध में रणनीति बनाई गई.मौके पर विभाष दास, शक्ति साव, रोहित कुईला, गौरी शंकर दास, शिबू प्रधान, अभिजीत दास ,सुकुमार पाल ,पशुपति दत्ता ,आशीष मंडल ,सुलेखा सिंह, शर्मा राणा, राजकुमार पेडा, सपन साहू समेत अन्य उपस्थित थे.




