
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास राह चल रही महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद राह चल रही महिला सड़क पर गिर गयी. दूसरी ओर स्कूटी सवार तेजी से मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिया एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसका इलाज चल रहा है. महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. महिला का नाम शांति देवी बताया जाता है. वह मजदूरी करती है. घायल शांति देवी ने बताया कि वह काम के लिए मानगो चौक जा रही थी. मानगो बस स्टैंड के पास पीछे से एक स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



