• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल की कार्यसंस्कृति पर सरकार सख़्त, होगी जांच

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

– राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने कोल्हान डीआईजी को दिया जाँच का जिम्मा
– भाजपा नेता अंकित आनंद की शिकायत के आलोक में बैठी जाँच
– थाना प्रभारी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद और शक्तियों के दुरुपयोग, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना और रिश्वत लेकर आरोपियों की मदद करने का आरोप है

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल के विरुद्ध जाँच का आदेश निर्गत किया है। भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा दायर शिकायत के आलोक में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने मामले में संज्ञान लिया है। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार की ओर से सरकार के अवर सचिव विष्णुकांत राय ने मामले में उच्चस्तरीय जाँच के लिए कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक को जांच का आदेश दिया है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने टेल्को थाना प्रभारी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद एवं विधि द्वारा प्राप्त शक्तियों का दुरुपयोग करने, रिश्वत लेकर आरोपियों को प्रश्रय देने, भाजपा नेता के विरुद्ध मनगढ़ंत और झूठे कांड दर्ज़ करने के अलावे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाया है। ज्ञातव्य हो कि दो माह पूर्व भाजपा नेता के पड़ोसियों ने उनके संग मारपीट की थी। (नीचे भी पढ़ेें)

आरोप है कि मामले में टेल्को थाना प्रभारी ने घालमेल करते हुए अभियुक्त पक्ष को मदद पहुंचाते हुए भाजपा नेता की प्राथमिकी को कमज़ोर किया और उनके विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक झूठे संज्ञेय धाराओं के तहत कांड दर्ज़ किया था। उस समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई का आग्रह किया था। मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने भी डीएसपी स्तर से जांच का निर्देश दिया था। अबतक मामले में पुलिस सुपरविजन नहीं हुआ है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने बीते महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर टेल्को थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ शिकायत की थी। मामले में राज्य सरकार के पुलिस शिकायत प्राधिकार ने डीआईजी कोल्हान को 15 दिनों के भीतर सुस्पष्ट मंतव्य सहित जांच प्रतिवेदन निश्चित रूप से प्राधिकार कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। (नीचे भी पढ़ें)

मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि हाल के दिनों में टेल्को थाना प्रभारी पर विभिन्न मामलों के कतिपय गंभीर आरोप लगते रहे हैं, इसके बावजूद उनपर कार्रवाई ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। टेल्को थाना प्रभारी की कार्यसंस्कृति संविधान सम्मत नहीं है बल्कि पीड़ित पक्षों का दमन करने वाली है। कहा कि उनकी स्वेच्छाचारिता और मनमानियां सरेआम रूल ऑफ लॉ को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद गठित जांच से न्याय की उम्मीद जगी है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur nikhar sablok murder accussed raghav sent to jail : एमजीएम अस्पताल से सीधे सरायकेला जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव, जेल चिकित्सक की भूमिका की जांच के आदेश
खबर

Jamshedpur nikhar sablok murder accussed raghav sent to jail : एमजीएम अस्पताल से सीधे सरायकेला जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव, जेल चिकित्सक की भूमिका की जांच के आदेश

October 3, 2026
jamshedpur agrasen jayanti- मानगो में श्री अग्रसेन जयंती पर 7 को होगी रोचक प्रतियोगिताएं
खबर

jamshedpur agrasen jayanti- मानगो में श्री अग्रसेन जयंती पर 7 को होगी रोचक प्रतियोगिताएं

October 3, 2026
Jamshedpur mango water issue raised by mla saryu roy : मानगो में पेयजल संकट पर जमशेपुर के विधायक सरयू राय ने अपनाया कड़ा रुख, 15 दिन में पानी की व्यवस्था न सुधरी तो ‘पानी नहीं तो बिल नहीं’ अभियान चलेगा

Next Post
Jamshedpur-crime : अशफाक पर गोली चलाने वाले सिंटू का साथी साजिद अली उर्फ सट्टा पुलिस की गिरफ्त में, फरार सिंटू को भी जल्द पकड़ेगी पुलिस

Jamshedpur-crime : अशफाक पर गोली चलाने वाले सिंटू का साथी साजिद अली उर्फ सट्टा पुलिस की गिरफ्त में, फरार सिंटू को भी जल्द पकड़ेगी पुलिस

Jamshedpur-crime : कदमा में जीजा ने साली के साथ की बदतमीजी, साले को भी मारकर किया घायल

Jamshedpur-crime : कदमा में जीजा ने साली के साथ की बदतमीजी, साले को भी मारकर किया घायल

Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 19 दिसंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 19 दिसंबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News