
जमशेदपुर : जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती दुर्गा पथ निवासी संजय मुखी को उसी के जीजा घनश्याम मुखी ने मारपीट कर घायल कर दिया, वहीं घनश्याम ने अपनी साली इंदु मुखी के साथ भी छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए. इधर मारपीट करने के बाद घनश्याम खुद के पुलिस में होने का धौंस दिखाते हुए मौके से फरार हो गया. संजय ने इस मामले में कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में संजय ने बताया कि उनकी बहन संतोषी मुखी के साथ घनश्याम मुखी की दूसरी शादी हुई है. करीब एक माह से उनकी बहन संतोषी घर पर ही रह रही है. आज घनश्याम मुखी उनके घर पर आया और उनकी दीदी संतोषी से बहस करने लगा. इस बीच जब इंदु ने इसका विरोध किया तो घनश्याम उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिए. उसने मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है.






