
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव में रविवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल थी. इधर घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. मृतक का नाम शुभम दास (20) है. वहीं महिला उसकी मां प्रिया दास है. दोनों भालुबासा के रहने वाले हैं. दोनों एक बाइक पर सवार होकर मरीन ड्राइव होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे. उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. युवक की मौत की जानकारी उसकी मां को नहीं है. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई और चालक को थाने में बैठा कर रखा है.





