
जमशेदपुर : जमशेदपुर को पहचान का संकट तो नहीं है, लेकिन इसकी पहचान को नाम नहीं मिल पाया है. यह संभव है कि एक माह में जमशेदपुर की पहचान तय हो जाये. अगर सरयू राय की बातों को सही मानी जाये तो एक माह में जमशेदपुर का फैसला हो जायेगा कि नगर निगम जमशेदपुर होगा या इंडस्ट्रियल टाउन. श्री राय ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि सरयू राय और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच वार्ता हुई है, जिसमें यह बातें तय हुई है कि एक माह में नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउन बन जायेगा. इसको लेकर एक माह का समय सरकार ने लिया है. आपको बता दें कि वर्षों से जमशेदपुर के नगर निगम और इंडस्ट्रियल टाउन को तय करने को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप कर चुका है, लेकिन कोई रिजल्ट सामने नहीं आया है. अब झारखंड की हेमंत सरकार ने इस मसले को अपने हाथों में लिया है और तय किया है कि जल्द ही जमशेदपुर का नामकरण हो जायेगा. यह भी तय हो सकता है कि नगर निगम होगा या इंडस्ट्रियल टाउन.




