
जमशेदपुर : कदमा स्थित इसीसी फ्लैट क्लब हॉउस में टाटा वर्कर्स यूनियन के एनएस ग्रेड के वर्तमान कमेटी मेम्बरों की एक बैठक की गई. इस बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान राजनितिक परिदृश्य और आगामी यूनियन चुनाव पे परिचर्चा की गई . बैठक में करीब पैंतीस कमेटी मेम्बर उपस्थित थे..बैठक में तमाम लोगों ने एन ۔एस ۔ग्रेड की वर्तमान स्थिति और भविष्य में आने वाली चुनौतिओं के बारे में चर्चा कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी एन ۔एस ۔ग्रेड के कमेटी मेम्बर एक साथ आपसी सहमती बनाकर एक दुसरे को आगामी चुनाव में मदद करें और चुनाव में अधिक से अधिक एन ۔एस۔ ग्रेड के प्रतिनिधि हाउस में आएँ, इसका प्रयास करें तथा वर्तमान समय में जो भी पक्ष या विपक्ष में नेतागण चुनाव मैदान में हैं एन ۔एस ۔ग्रेड के कमेटी मेम्बरों का उनसे किसी भी तरह का कोई व्यक्तिगत भेदभाव नहीं है लेकिन जो टीम एन ۔एस ۔ग्रेड के कर्मचारियों का सही मायने में चिंता करेगी उनके हितों की बात करेगी और एक प्रारूप बनाकर सच में प्रयासरत दिखेगी हमलोग सभी उसी पक्ष का एकजुट होकर समर्थन करेंगे. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एनएस ग्रेड के कमिटी मेम्बरों की संख्या 70 से पार हो सकती है जो की किसी भी पक्ष में जीत और हार का निश्चय करेगी.




