
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में जुगसलाई छपहरिया मोहल्ला निवासी अमरनाथ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. बिस्टुपुर पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिक को कल ही बाल सुधार गृह भेजा है. इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर बिष्टुपुर गुरुद्वारा के के पास से नाबालिक को पकड़ा था, छानबीन के बाद पुलिस ने उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया था. इस मामले में अमरनाथ फरार हो गया था. पुलिस ने अमरनाथ को भी गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





