
जमशेदपुर: बिरसा मुंडा जन कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में संस्था के पूर्व सचिव अनिल महतो को झारखंड आंदोलनकारी के रुप में चयन किया गया एवं प्रमाण पत्र दिया गया. साथ ही संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुबोध कर्मकारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मृत्युंजय महतो, सजीर बाबू, डॉक्टर दुलाल कर्मकार, सुधीर चौधरी, डॉ यादव, संदीप पांडे, गोपाल महतो, किशन यादव, कुणाल राज, सीनू राव, विशाल तिवारी ,आदित्य, विराट , आलोक, राम महतो सिद्धार्थ, विनोद, अमित बाबू, शुभम बाबू,खिलावन वर्मा, भाई सुकुमार, मनीष साहु आदि मौजूद थे.




