
चाकुलिया : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से आग्रह किया कि धान क्रय केन्द्रों में किसानों के साथ अन्याय न हो. उन्होंने किसान और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा, चाकुलिया और जोड़ाम धान क्रय केन्द्रों का दौरा कर केन्द्रों का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों अपने सामने धान का वजन करायें, दलालों और बिचौलियों से सावधान रहें. उन्होंने धान क्रय केन्द्र के कर्मचारियों से किसानों के धान में नमी के नाम पर कटौती न करने की बात कही. कई लैम्पसों के कर्मचारियों ने भंडारण की कठिनाइयों को बताया. उन्होंने सरकार से धान क्रय में तेजी लाने के लिए विशेष प्रयत्न करने का आग्रह किया है. धान क्रय की धीमी गति होने के कारण किसानों को बाजार में काफी कम मूल्यों पर धान बेचना पड़ रहा है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि हर हाल में वे किसानों को उनके उपज का कीमत दिलवायेंगे.
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक,चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो , श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, चाकुलिया मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजपा नेता दुर्गा पद गिरि, भवतारण गिरि, पिन्टु मल्लिक, गोपन परिहाड़ी, दिलीप महतो, विजय महतो, तपन नायक, संजय दास, गंगानारायण दास, सुधीर महतो, देवाशीष मंडल, भवतारण गिरि, गंगाराम हांसदा,दुर्गा प्रसाद सिंह, श्याम हाँसदा, कृष्णा सोरेन, राम टुडु , सनत गिरि समेत अन्य उपस्थित थे.



