
चाकुलिया : कांग्रेस कार्यकर्ता विक्रम सिंह चौहान को चाकुलिया कांग्रेस प्रखंड संयोजक बनाये जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष है. रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक ग्रामीण जिलाध्यक्ष फजलूर रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विक्रम सिंह चौहान को माला पहनाकर और मुंह मीठा करकर स्वागत किया. मौके पर विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे. कहा कि कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद नही है, संगठन कार्यकर्ताओं से चलता है. पार्टी कार्यकर्ता को सम्मान देना जानता है. कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस भरोसे और उम्मीद से उन्हें दायित्व दिया है उसपर वे पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर मलय रूहीदास, मो साहिल,मो आसिफ,मंटु रूहीदास समेत अन्य उपस्थित थे.



