
चाकुलिया : चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में राम प्रसाद लौधा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में गायत्री मंदिर निर्माण के विषय पर चर्चा की गई. इस दौरान राम प्रसाद लौधा ने कहा कि गायत्री मंदिर निर्माण के लिए भूमि निबंधित है और उसी के नाम से खजाना कट रहा है.कहा कि गायत्री मंदिर निर्माण में स्थानीय समाजसेवियों को बढ़चढ़ कर आगे आने की जरूरत है. बैठक के पश्चात मंदिर निर्माण कमेटी का गठन किया गया. संरक्षक के रूप में राम प्रसाद लौधा, कैलाश शर्मा, सिद्धेश्वर सिंह,लक्ष्मी नारायण दास, अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, उपाध्यक्ष चन्द्रदेव महतो, रामअवतार बांकरेवाला, सचिव मानिक सरदार, सह सचिव राजेन्द्र कुमार लौधा, रामनिवास शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद लौधा, अंकेक्षक गणेश डीडवानिया समेत 20 कार्यकारिणी सदस्य का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया है.
मंदिर निर्माण में इन लोगों ने दिया अनुदान राशि देने की घोषणा : गायत्री मंदिर निर्माण करने के लिए चाकुलिया के समाजसेवी रामनिवास शर्मा ने 11,000 रुपये,सिद्धेश्वर सिंह 21,000,देवेन्द्र नाथ महतो 10,000,मानिक सरदार 11,000 ,चंपक लता महतो 1,000,सुनील कुमार महतो 1500,उषा महतो 5000 रुपये देने की घोषणा की है.



