
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के दुबराजपुर प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक कुंवर हांसदा बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि सामने से आ रही एक बाइक सवार अनियंत्रित होने से दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई. बाइक की टक्कर में पारा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. सड़क दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया है. सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए श्री हांसदा को झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. वही सड़क दुर्घटना में पारा शिक्षक के घायल होने की सूचना पाकर पारा शिक्षक संघ के जिला सचिव गोविन्द गोप ,लोकेश नाथ साधु,स्वपन कुमार महतो सीएचसी पहुंचकर उनके बेहत्तर इलाज के लिए डॉक्टर से बात की है.




