
चाईबासा: महतो स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार को सोनुवा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने खिलाड़ियो का हौसला बढाया. उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है.
उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनो से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, साथ ही आपसी सौहार्द व संबंध मज़बूत होते है. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 32 एवं महिला वर्ग से 8 टीम टीमों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर पांडु सामड,राजीव महतो,बासु महतो,गोपाल महतो,राजेश प्रधान समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.




