
जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने आजाद नगर थाना क्षेत्र के पारडीह चौक से अवैध विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों युवक अपनी मारुति सुजुकी कार से 225 लीटर विदेशी शराब लेकर जमशेदपुर आ रहे थे. इसमें किंग्स गोल्ड व्हिस्की कि 750 एमएल वाली 25 पेटी बोतलें थीं. इन बोतलों पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली लिखा हुआ है. इसका मतलब यह बोतलें अरुणाचल प्रदेश में ही बेचने के लिए बनाई गई है.
उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्यवाही सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर सोमवार की देर रात लगभग 2:00 बजे गश्त के दौरान की है. पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है. पकड़े गए युवक बागबेड़ा निवासी संतोष सिंह उर्फ बबलू सिंह और ट्रैफिक कॉलोनी निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव हैं.
उत्पाद विभाग की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. यह दोनों सरायकेला से अवैध शराब लेकर जमशेदपुर आ रहे थे. रात्रि गश्त में निकली उत्पाद विभाग की टीम ने इन्हें पारडीह चौक पर रोका तो यह कार लेकर भागने लगे। इन्हें इनका पीछा कर पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो कार में विदेशी शराब मिली.





