
जमशेदपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोनारी युवा ब्रिगेड के द्वारा बाबा अखाड़ा मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का सबों ने संकल्प लिया. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, किशोर ओझा, प्रदीप सिंह, विनोद उमंग, महावीर कर्मकार, राधेश्याम बाग, सन्नी रजक, सोम, राजा साकरे, अश्वनी श्रीवास्तव, शंशाक शेखर, निशांत शेखर हर्ष, गणेश कर्मकार, बाबला, शंकू कर्मकार, मनोज यादव, जिला, कुंडल, नरेन्द्र, राज वर्मा, समीर कुमार, सागर, दीपक. चेतन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



