
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार आस्ताकोवाली पंचायत में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी लंबित आवासों का निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण किया गया. इस क्रम में जिनके आवास लंबित है उन्हें नोटिस दिया गया और उन्हें निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द अपना आवास को पूर्ण कर ले अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण दल में भरत सिंह मानकी, यण सोरेन,राजू सरदार, पमणी निराला,सविता मुर्मू, रजत महापात्रा उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






