
जमशेदपुर : पिछले 4 दिनों से चले आ रहे आईडीटीआर अस्थाई कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया. वैसे इनके आंदोलन को समाप्त कराने में कांग्रेसी नेता व सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि मुन्ना शर्मा की अहम भूमिका रही. जहां आंदोलनरत अनुबंध कर्मियों की सभी मांगों को आईडीटीआर प्रबंधन ने लंबे वार्ता के बाद मानते हुए कर्मचारियों को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया है. प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक आनंद दयाल, कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा और आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच लगभग 1 घंटे तक चले वार्ता के बाद आम सहमति बनी. और आंदोलनरत कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. उधर हड़ताल समाप्ति के बाद प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों के बेहतर भविष्य की कामना की गई. कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा ने जनप्रतिनिधि के नाते नहीं, कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए वार्ता के लिए संस्थान में आने की बात कही. जबकि आंदोलनरत कर्मचारियों ने इसे देश के अन्य शहरों में स्थित संस्थान के इकाइयों के सभी मजदूरों का जीत बताया. फिलहाल सभी कर्मचारी प्रबंधन के आश्वासन के बाद काम पर लौट गए. इस दौरान कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी गई.



