
चाकुलिया : बीआरपी और सीआरपी एसएस संघ के सदस्यों ने रविवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गये मांग पत्र में कहा है कि वे सभी विगत कई वर्षो से कार्य करते आ रहे हैं, मांग किया है कि सरकारी नियमानुसार सभी बीआरपी और सीआरपी को नियमितीकरण किया जाए,मांग किया है कि नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक हमें मानदेय की जगह वेतनमान एवं अन्य बुनियादी सुविधा और चिकित्सा भत्ता, परियोजना भत्ता और अर्जित अवकाश समेत अन्य लाभ दिया जाये, सेवा अवधि के आधार पर परियोजना एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति करने की मांग की है. विधायक श्री महंती ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे उनकी मांगों को सीएम से अवगत कराकर जल्द से जल्द पहल करने की बात कही है.मौके पर प्रणव बेरा,संजय महतो,निर्मल पातर, राजकिशोर राणा, गणेश चन्द्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




