
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में बच्चों के लिए जांच शिविर लगाया गया. जिसमें 9 वीं और 10 वीं कक्षा के छात्रों का हेमोग्लोबिन व सामान्य स्वास्थ्य जांच किया गया. डॉ. सुजाता मित्रा के सहयोग से मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल मैं हिमोग्लोबिन का जांच किया गया. वही डॉ.विजय मोहन सिंह और डॉ.ज्योति कुमारी द्वारा बच्चों का जनरल चेकअप किया गया.इस दौरान कुल 50 बच्चों की जांच की गई है. जिन बच्चियों में हेमोग्लोबिन नीचे स्तर पर पाया गया उन सभी को क्लब द्वारा आयरन सिरप प्रदान किया गया. वही ज्यादातर बच्चों को कृमि का दवा दिया गया.इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष निभा मिश्रा,कोषाध्यक्ष उर्वशी वर्मा ,स्कूल की प्रधानाध्यापिका सेतिंग केरकेट्टा और विज्ञान शिक्षिका शिप्रा मिश्रा उपस्थित थी.



