जमशेदपुर : बागबेड़ा बडौदा घाट आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन आयोजित हुआ. भूमि पूजन का कार्य पंडित सुकुमार भट्टाचार्य ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया. इस अवसर पर आदर्श सोसाइटी के सभी बड़े-बुजुर्ग एवं सदस्य उपस्थित रहे. सभी की मौजूदगी में धूमधाम और भक्तिभाव से पूजन सम्पन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान महिलाओं ने माता का झूमर, लोकगीत और भजन गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया. पूजा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सभी ने बढ़-चढ़कर भूमि पूजन कार्य मे अपनी हिस्सेदारी एवं जवाबदेही का निर्वहन किया.




