
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर स्थित इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में कॉलेज के कई शिक्षक और कर्मचारी कार्य करते आ रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीके सिंह ने नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि किसी एक जगह कार्य करने की अनुमति दी जाती है. शिक्षक हों या कर्मचारी दोनों जगह कार्य नहीं कर सकते हैं. ऐसे कर्मचारी व शिक्षक को एक जगह से अवकाश लेना होगा. बता दें कि 24 फरवरी को इग्नू द्वारा ली गई परीक्षा में कई ऐसे शिक्षक व कर्मचारी थे, जिन्होंने परीक्षा के दौरान अपनी ड्यूटी की. इसकी जानकारी जब प्रचार्य को मिली तो उन्होंने आदेश जारी कर उक्त जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार इग्नू की कक्षाएं रविवार को संचलित करायी जाती है. इसलिए शिक्षक व कर्मचारी दोनों जगह कार्य करते हैं.





