• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-rural : चाकुलिया वन विभाग ने किया 40 वन प्रबंधन सुरक्षा समिति के बीच ड्रैगन टॉर्च का वितरण, सांसद बोले-जंगल संरक्षण होगा तो हमारी संस्कृति बचेगी और वन्य जीवों के भय से मिलेगी निजात

April 9, 2026
in खबर
0
Jamshedpur-rural : चाकुलिया वन विभाग ने किया 40 वन प्रबंधन सुरक्षा समिति के बीच ड्रैगन टॉर्च का वितरण, सांसद बोले-जंगल संरक्षण होगा तो हमारी संस्कृति बचेगी और वन्य जीवों के भय से मिलेगी निजात
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाकुलिया : चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में रविवार को समारोह आयोजित कर वन विभाग क्षेत्र के हाथी प्रभावित 40 गांव के वन प्रबंधन सुरक्षा समिति सदस्यों के बीच ड्रैगन टॉर्च का वितरण किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विधुत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि विधायक समीर महंती और डीएफओ ममता प्रियदर्शनी उपस्थित थीं. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि आज अगर जंगली पशु जंगल से शहर की ओर आ रहे हैं तो इसके लिए जिम्मेदार हम सब हैं. आज जंगल का विनाश इस तरह हो रहा है कि जंगल समाप्त होने के कगार पर है. ऐसे में जंगली पशु कहां जाएंगे. सांसद ने कहा कि झारखंड की संस्कृति अनमोल है और हम प्रकृति के पुजारी हैं. हमारा जीवन और संस्कृति जंगल से जुड़ी हुई है. जंगल की कटाई को हम सबको मिलकर रोकना है, तभी हम सब हाथी के आतंक से सुरक्षित हो पायेंगे. हम सभी प्रण लें कि अपने जन्मदिन पर सभी पांच पांच पौधा रोपें. तभी जंगल बचेगा और हमारा जीवन व संस्कृति सुरक्षित होगी. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह को विधायक समीर महंती ने संबोधित करते हुए कहा कि बहरागोड़ा विस क्षेत्र में हाथी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. इस समस्या के समाधान के प्रति विभागीय स्तर पर जल्द पहल की जाये. झारखंड, बंगाल और ओड़िशा तीनों राज्यों के विभागीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बैठकर विचार-विमर्श कर हाथियों की समस्या का निदान निकालें. विधायक ने कहा कि बंगाल की तर्ज पर यहां के युवाओं को हाथी भगाने के लिए बंगाल टीम को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाये. विभाग एक टॉल फ्री नंबर उपलब्ध कराये, ताकि हाथी के गांव में आने से ग्रामीण समय पर विभाग को सूचित कर सकें. जंगल संरक्षण कार्य में लगे वन प्रबंधन समिति की महिलाओं के बीच पत्तल बनाने की मशीन का वितरण किया जाए, ताकि महिलायें पत्तल बनाकर रोजगार कर सकें. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि हाथी हमारी समस्या नहीं, बल्कि इसे समझने की जरूरत है. हाथी पहले की तर्ज पर उसी कॉरिडोर पर चल रहे हैं जो पहले था. हम अपना घर, उद्योग, सड़क और प्रतिष्ठान निर्माण के लिए जंगल को साफ कर रहे हैं, जिससे हाथी अपना मार्ग भटक कर क्षेत्र में ही रह गये हैं. हाथी हमारे मार्ग पर नहीं, बल्कि हम हाथी के मार्ग पर आ रहे हैं. झारखंड के ग्रामीणों ने हाथी को भी भगवान का दर्जा देकर सम्मान देने का काम किया है. हाथी के प्रति लोगों की जो भावना है इसे बरकरार रखें. वन विभाग के पदाधिकारी विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए हमारा कर्तव्य है कि मनुष्य की सुरक्षा करें और विभाग इस दिशा में पहल कर रहा है. कहा कि विस क्षेत्र में 76 गांव हाथी प्रभावित गांव है, विभाग उन गांवों में हाथी से ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति काम किया जा रहा है. समारोह को रेंजर अशोक सिंह ने भी संबोधित किया. संचालन विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक ने किया. इस अ‍वसर पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, एलिस मांडी, सुशील शर्मा, शतदल महतो, मो गुलाब, गौतम दास, देवाशिस दास, समीर दास, ललित मांडी, चंदन महतो, त्रिलोचन राणा, राकेश महंती, राजा बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur incident – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब दिखाने के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी, देखिए – video
खबर

Jamshedpur incident – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब दिखाने के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी, देखिए – video

October 26, 2026
Jamshedpur theft : टेल्को में रिटायर्ड टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर में चोरी, 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur theft : टेल्को में रिटायर्ड टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर में चोरी, 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर, देखिये – video

October 26, 2026
Jamshedpur police action : आजादनगर में नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
खबर

Jamshedpur police action : आजादनगर में नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 25, 2026
Next Post

Jamshedpur : शोभा सहाय ट्रस्ट के नेत्र शिविर में 189 लोगों की आंखों की हुई जांच, प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur-rural : मनोहरलाल प्लस टू उच्च विद्यालय में सांसद और विधायक ने किया भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, संवेदक की अनुपस्थिति में ही हुआ कार्यक्रम

Jamshedpur : जुगसलाई के स्टेशन रोड गुरुद्वारा में बच्चों के बीच कुकिंग कांटेस्ट आयोजित, गुरनूर कौर, सिदक कौर और हरलीन कौर को मिला बेस्ट शेफ का खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News