
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में 16 कमरे वाले भवन का निर्माण होना है.. रविवार को सांसद विधुत वरण महतो और विधायक समीर महंती ने संवेदक कि अनुपस्थिति में ही नारियल फोड़ कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में संवेदक के न आने के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं संवेदक के नहीं रहने के कारण उपस्थित लोगों को यह भी मालूम नहीं चला कि भवन निर्माण कार्य किस विभाग से हो रहा है और इसकी लागत क्या है. इस दौरान जिप सदस्स जगन्नाथ महतो, शतदल महतो, मनोरंजन महतो, मो गुलाब, मोहन सोरेन, चंदन महतो, देवाशीष दास, गौतम दास, राजा बारिक, विशाल बारिक, राकेश महंती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




