
जमशेदपुर : शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा 10 नम्बर बस्ती झूला मैदान स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को बच्चों, बुजुर्गो और महिलाओं के लिए नेत्र जांच का शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई. शिविर में कुल 189 महिला और पुरुषों की नेत्र जांच की गई और डॉक्टरों द्वारा दवाइयां दी गई. साथ ही भविष्य में उन सभी जांच कराने वालों के ऑपरेशन करा कर उनके लेंस के आलावा चश्मा भी देने का संकल्प ट्रस्ट ने लिया. ट्रस्ट की महासचिव खुशबू ने बताया कि बहुत खुशी मिलती है जब इन बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखती है और आज की तारीख में उनके जीवन मे इससे बेहतर खुशी नहीं हो सकती है. हम सभी अपनी मां स्वर्गीय शोभा सहाय के उन विचारों को जिंदा करने का प्रयास करते है जो सदैव समाज हित मे रहे. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार सहाय ने बताया कि ट्रस्ट सदैव असहायों की मदद करता है और करती रहेगी. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश राय ने किया. सम्मानित अतिथि के रूप में रजनीश सिंह, मिथलेश श्रीवास्तव, अप्पू तिवारी, दिनेश गौड़, जुगनू वर्मा, मुन्ना, प्रह्लाद लोहार उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने शोभा सहाय ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग करने की बात कही, ताकि इस शहर ही नहीं पूरे झारखण्ड में भी उन विचारों को जिंदा किया जा सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार सहाय, महासचिव खुशबू कुमारी, मुन्ना मिश्रा, नितेश सहाय, विकेश सहाय, सोनम श्रीवास्तव, कालीचरण, ममता सिंह समेत अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.




