
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के भंडारू गांव के आमडांगा सबर टोला में विगत दिनों आग लगने से कृष्णा सबर, सुनील सबर, झुनपुकी सबर और नन्द सबर का घर जलकर राख हो गया है. सूचना पाकर बंगाल विस चुनाव के जन समपर्क अभियान कर रविवार को लौटने के क्रम में भाजपा नेता सरोज महापात्रा आमडांगा सबर टोला पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. श्री महापात्रा ने चारों सबर परिवार को दो दो साड़ी, लुंगी और एक एक हजार रुपए देकर आर्थिक सहयोग किया. श्री महापात्रा ने परिवार को आश्वस्त किया है कि वे सोमवार को उपायुक्त और जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे. कहा कि सबर परिवार के घर जल जाने से चारों परिवार तिरपाल के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं. मौके पर हिमांशु बेरा, कनक मईति, मिठुन माईति, राजेश महापात्र, बापुन महापात्र, सुजीत माईति समेत अन्य उपस्थित थे.














