
जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. हालांकि इस बार कोरोना के नियमों को ध्यान रखते हुए तमाम शिवालयों में नियमों के तहत पूजा अर्चना की गई. एक बार मे केवल छह लोगों को ही मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था. तब से लेकर आज तक इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. श्रद्धालु आज के दिन शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और भगवान से अपने और अपने परिवार के खुशहाली की कामना करते हैं.












