
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह स्थित एक खेत में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक के शरीर में चोट के निशान पाए गए है जिससे पुलिस यह आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है. वहीं स्थानीय लोगो के अनुसार खेत में सुबह से ही युवक का शव पड़ा हुआ था. उन्होने सोंचा की कोई नशे की हालत में पड़ा हुआ है. जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो उन्होने युवक के चेहरे पर पानी छिड़का. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस शव की पहचान में जुट गई है.












