
सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने मंगलवार को कपाली की एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद कुर्बान को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में एसपी एम अर्शी ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है और जिला पुलिस आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने में कोई कोताही नहीं बरतेगी. पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पीड़िता की मां के शिकायत पर आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (a), 376 (b) और पोस्को एक्ट की धारा 4 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि मंगलवार को आरोपी ने पड़ोस की रहनेवाली छह वर्षीय मासूम के साथ एक शराब की भट्ठी के एक कमरे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जहां आरोपी रंगे हाथ दबोचा गया था, जिसे चांडिल एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.



