
चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में बुधवार को जमशेदपुर के कर प्रभारी संतोष कुमार और अजय पन्ना ने चाकुलिया लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में कर पदाधिकारी संतोष कुमार ने राज्य सरकार की नियमों की जानकारी देकर सरकार के राजस्व में वृद्धि के लिए सभी व्यापारी और उद्यमियों को सरकार की रेवेन्यू बढ़ाने में मदद करने और सभी को निबंधन कराने की बात कही है. पदाधिकारियों ने सभी उद्यमियों को झारखंड प्रोफेशनल टैक्स की जानकारी देते हुए बताया कि सलाना पांच लाख की लेन देन या व्यापार होने पर सभी निबंधन करायें. बैठक में लघु उद्योग संघ के सदस्यों ने पदाधिकारियों से चाकुलिया में कैम्प कर सभी का निबंधन कराने की मांग की है, जिस पर पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि वे उनकी मांगों को विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत करायेंगे और आदेश मिलने पर जल्द ही चाकुलिया में कैम्प कर निबंधन किया जायेगा. बैठक में संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लौधा, सचिव दीपक झुनझुनवाला, मलय खां, विशाल लौधा, कौशल रूंगटा, शंकर रूंगटा, गणेश रूंगटा, सुभाष लौधा, केशव रूंगटा समेत अन्य उपस्थित थे.





