
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल में होने वाली विधान सभा चुनाव को लेकर झारखंड में भी राजनीति माहौल गरमा गई है. आये दिन बंगाल चुनाव को लेकर भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बंगाल चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने पर जोर दे रहे हैं. वही भाजपा के कई स्टार नेता बंगाल चुनाव में अभी से ही सीमा वर्ती क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. झारखंड भाजपा पार्टी के स्टार नेता अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़गी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार झारखंड सीमा से सटे बंगाल के बीरभूम, पुरूलिया, झाड़ग्राम और बांदवान समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पसीना बहा रहे हैं और बंगाल में पार्टी को जीत दिलाने के लिए लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में ऐड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है. हालांकि बंगाल चुनाव प्रचार में झारखंडी नेताओं को टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है विरोध इसके बावजूद भी यहां के नेता बंगाल चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं.





