
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मंगलाहाट का मुद्दा अब राजधानी रांची पहुंच गया है. बुधवार को शिक्षित बेरोजगार मंगलहाट दुकानदार संघ का दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रांची विधानसभा जाकर मुख्यमंत्री को मंगलहाट के दुकानदारो की समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें बताया कि किस तरह जमशेदपुर का जिला प्रशासन दुकानदारो के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है. दुकान लगाने, उनके सामानों को जब्त कर, उन्हें मारा पीटा जा रहा है और उन्हें हाजत में बंद कर दिया जा रहा है. पिछले महीने दुकानदारों ने आपको अपनी समस्यायों से अवगत करवाया था लेकिन यहां की जिला प्रशासन अभी तक दुकानदारो को दुकान लगाने पर रोक लगा रखी है, जिस कारण दुकानदारों स्थिति भूखममरी को हो गई है. मुख्यमंत्री ने बहुत ही गंभीरतापूर्वक दुकानदारों की समस्यओं को सुना और आश्वस्त किया कि दुकानदारों की समस्याओ का हल जल्द से जल्द निकाला जायेगा. इस सरकार में किसी भी गरीब दुकानदार को बेरोजगार नही होने दिया जाएगा. यह सरकार गरीबो के प्रति संवेदनशील है. जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में किसी भी गरीब बेरोजगार नही होने दिया जाएगा. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष शाही आदिल और महामंत्री बिनोद कुमार शामिल थे.



