
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल में अतिक्रमित जमीन को एक बार फिर जिला प्रशासन व पुलिस ने बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया. कच्चे और प्लास्टिक के छज्जे से बने घरों को तोड़ा गया. साथ ही साथ वहां पर जमीन की घेराबंदी का भी हटाया गया. अतिक्रमण हटाने का किसी ने विरोध भी नहीं किया. लेकिन कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, जिन लोगों ने इसका विरोध किया पुलिस सभी को थाने लाई.थाने लाकर पुलिस उनसे पुछताछ करेगी. विदित हो कि कुछ ही दिन पहले जिला प्रशासन ने 10 एकड़ से भी अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था.

लेकिन प्रशासन के जाते ही लोगों ने फिर से एक बार अपना अपना कब्जा जमा लिया था. इस मामले में जिला प्रशासन ने मामला भी दर्ज किया था लेकिन इस मामले किसी तरह की अब तक कोई कार्रवाई नहीं गयी है. जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने की पूरी तैयारी में नजर आई. पुरानी गलती की पुर्नावृति नहीं हो. इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. इस मौके पर धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार, एडीएम नंद किशोर लाल, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सीओ अमित श्रीवास्तव, परसुडीह थानेदार समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.



