
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद के घर नौकरानी का काम करनेवाली नाबालिग बच्ची निशा कुमारी की मौत के मामले में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा ने एसएसपी से मुलाकात की. इस दौरान मोर्चा की ओर से एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर मृतक निशा कुमारी के शव का पोस्टमार्टम ववीडियोग्राफी एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने की मांग की गयी है. साथ ही एसएसपी से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपनेवालों में मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिनानंद सिरका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय गोंड, प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, विजय सोय, रमेश बास्के, संजय मुंडा समेत अन्य शामिल थे.



