
मुसाबनी : मुसाबनी थाना परिसर में होली और शब- ए- बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक डीएसपी चन्द्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री आजाद ने कहा कि सरकार द्वारा पारित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि त्योहार में भीड़ नहीं लगे,इसका ख्याल रखना जरुरी होगा. होली में जबरदस्ती किसी पर रंग नहीं डालें. डीएसपी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में कोविड 19 के नियमों का अनुपालन करते हुए त्योहार मनायें.

शांति समिति की बैठक को आदिम जनजाति कल्याण समिति की जिला अध्यक्ष रानी सबरीन, शत्रुघ्न प्रसाद समेत कई सदस्यों ने इन त्योहार में उत्पन्न होनी वाली समस्या को लेकर अपने- अपने विचार रखे . बैठक में जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू, एसआइ सुरेंद्र महतो, रंजन कुमार पासवान, बीएन राय समेत अन्य ने भी अपने विचार रखे. इस बैठक में लक्ष्मण चंद्र बाग, सत्या तिवारी,चौधरी उमेश सिंह समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.



