
चाकुलिया : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पश्चिम बंगाल के बांदवान विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी पारसी मुर्मू और वरीय पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 27 मार्च को होने वाली वोटिंग और बूथ व्यवस्था से जुड़ी तैयारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की. कुणाल षाड़गी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति बंगाल के लोगों का झुकाव है. इस बार बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती हैं. टीएमसी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है.बंगाल में होने वाली विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है. जिसमें भाजपा के वरीय पदाधिकारी जनार्दन सिंह मोदक, गौरव बराल, राखोहरी षाड़ंगी, संतोष कटारुका, मनोज सिंह मोदक, दीपू केडिया, प्रोसेनजीत षाड़ंगी, शंकर बड़ाल, कमलपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृपासिंधु महतो, संदीप मिश्रा, विश्वजीत कुंभकार, मनिद्र मिश्र आदि उपस्थित थे.




