
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा में गुरुवार को दिनदहाड़े पैदल जा रही महिला से थैला समेत 10 हजार रुपए की छिनतई बाइकसवार दो अज्ञात युवकों ने की है. भुक्तभोगी महिला सलमा मुर्मू जब शोर मचाकर लोगों को बताया तब तक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.घटना की सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी काजल कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पुरी जानकारी ली. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.भुक्तभोगी महिला ने बताया कि वह अपने बहू के साथ बैंक आफ इंडिया के केरुकोचा शाखा से दस हजार रुपए निकासी कर अपने घर बीरभांगा पैदल जा रही थी. तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसकी हाथ से रुपये की थैली छिनकर वहां से भाग निकला. वही ग्रामीणों ने बताया कि रूपये की छिनतई कर बाइक सवार दोनों युवक बहरागोड़ा की ओर बाइक से भाग निकले.




