
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार लड़का पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है. बीती शाम मौका पाकर लड़के ने बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन दिया और अपने घर में ले जा कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. इतने में लड़की चीखते-चिल्लाते हुए वहां से भाग निकली. उसके बाद घर आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर लड़का वहां से फरार हो गया. रात भर फरार रहने के बाद सुबह वह घर पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर बिजली के पोल से बांध कर जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने नाबालिग का मुंह काला किया और कपड़े फाड़ दिये. पीड़िता ने भी आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. इधर सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरपी को थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पीड़िता मुंहबोला मामा मानती थी.आरोपी पूर्व में भी बस्ती में छेड़खानी के मामले में बस्तीवासियों के हाथों तीन बार पिट चुका है. स्थानीय लोगों ने पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया है.




