
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह हरिजन बस्ती में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर पड़ोस की युवती का यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. युवती ने एक बच्चे के जन्म दिया, उसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया. इस मामले को लेकर पीड़िता गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अविनाश मुखी उसके पड़ोस में रहता है. पहले तो आरोपी अविनाश मुखी ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की, उसके बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया. उसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया. गर्भवती हो जाने के बाद भी आरोपी शादी का झांसा देता रहा. पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया. अब पीड़िता के घर वाले भी आरोपी के साथ उसकी शादी करवाना चाहते हैं, जबकि आरोपी व उसके घरवाले शादी से इन्कार कर रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी अविनाश मुखी के साथ ही रहना चाहती है. अब बच्चे को लेकर वह कहां जाये. फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रह रही है. अतः न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची है. पीड़िता ने आरोपी के पिता का नाम सागर मुखी बताया.



