जमशेदपुर : बंगाल चुनाव के पहले चरण का मतदान की तैयारी चल रही है. इसको लेकर प्रचार खत्म हो गया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के लिए पुरुलिया जिले में चुनाव प्रचार किया. इससे पहले भी बंगाल के जंगल महाल एरिया का चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने पदयात्रा की. दो दर्जन से अधिक जनसभा, नुक्कड़ सभा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं के साथ मंच को साझा किया. ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद अब वे फिर से दिल्ली चले गये है. दूसरे और अन्य सारे चरणों में भी वे प्रचार करने के लिए फिर से आयेंगे. दिल्ली से लौटने के बाद फिर से वे प्रचार करेंगे. इस दौरान वे चुनाव प्रचार करते समय यह जरूर कहा कि चुनाव में इस बार भाजपा की लहर है और भाजपा की हर हाल में जीत होने वाली है. अपने झारखंड आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि बंगाल और झारखंड की संस्कृति, भाषा सब एक है. वे लोग वृहद झारखंड की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन झारखंड अलग राज्य हो गया. लेकिन बंगाल का जंगल महाल एरिया विकास से काफी दूर रहा. इस एरिया तक विकास को पहुंचाने का काम भाजपा की बनने वाली बंगाल की सरकार पहुंचायेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचायेंगे.







