
जमशेदपुर : उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के आदेश में पर एमजीएम में इलाजरत महिला ऋचा अग्रवाल के CECT ABD Test के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम ने उनकी देखभाल कर रही अधिवक्ता अमृता कुमारी के माध्यम से 10,000/- (दस हजार रुपये) उपायुक्त कार्यालय में एडीएम लॉ एंड आर्डर नन्द किशोर लाल तथा एडीसी सौरभ कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा तथा पत्रकार कवि कुमार की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अधिकारियों ने शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सम्बन्धित टेस्ट होने के साथ ऋचा अग्रवाल का इलाज हो, ताकि उनकी तकलीफ कम हो सके।





