
जमशेदपुर:जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित अन्ना चौक के पास गुरुवार देर रात आग लग गई. इधर आग लगने की सूचना पाकर पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर टाटा मोटर्स की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान जलकर खाक हो चुकी थी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अन्ना चौक के एक चाय दुकान में अचानक जोर का विस्फोट हुआ और वहां आग लग गई. स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है. आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



