
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने सभी प्रखंड के बीडीओ,सीओ और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता के साथ बैठक की.बैठक में श्री रजक ने अनुमंडल क्षेत्र में हो रही जलसंकट पर कैसे निपटारा किया जाए पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी जयप्रकाश करमाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी एस.अभिनव,अंचल अधिकारी राजीव कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पदाधिकारी घाटशिला,चाकुलिया और कनीय अभियंता, घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़ उपस्थित थे. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी संबंधित पीएचईडी के जेई का उपस्थिति पंजी सत्यापन के उपरांत ही वेतन भुगतान करने के लिए कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजने की बात कही गई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित जेई का आवसीय पता सत्यापन करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में कहा कि सभी संबंधित कंनीय अभियंता से प्रखंड स्तर में चालू चापाकल और जलमीनार का विवरणी की मांग की गई, जिसमें कुल चापाकल संख्या 13,156 में 11,007 चालु अवस्था में है और शेष 2,149 खराब है. सभी प्रखंड में अबतक कुल जलमीनार की संख्या 1,805 है. सभी कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत चापाकल मरम्मत के लिए मैकेनिक या गैंग की सूची तैयार कराकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने समेत अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.












