
गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड की मुड़ाकाटी पंचायत के बाउटिया गांव के सिदु कान्हु चौक स्थित जाहेर गाढ परिसर में दिशोम बाहा बोंगा (सरहुल) पूजा धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर दिशोम बाहा बोंगा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष साहेबराम मांडी ने कहा कि दिशोम बाहा बोंगा पूजा समाज द्वारा वर्षों से की जा रही है.बाहा बोंगा आदिवासियों के आस्था का महापर्व है. जिसमें नाइके बाबा (पुजारी) कालाचांद मांडी ने आदिवासी संथाल समाज के रीति रिवाज के अनुसार बाहा बोंगा पूजा संपन्न कराई. कहा कि बाहा बोंगा पूजा प्रकृति से जुड़ी पूजा है. मौके पर समाज के पुरूष और महिलायें पारंपरिक वेश-भूषा में सज धज कर आदिवासी नृत्य किया. देर शाम तक लोगों ने मादर और धमसे की थाप पर नृत्य कर पूजा की एक दूसरे को बधाई दी. मौके पर जिला परिषद सदस्य बेलबती मुर्मू, शामपद टुडू, अंगारपाड़ा पंचायत के मुखिया सुगदा मांडी, माझी बाबा सीताराम सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी दशरथ मांडी, रामाई मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन,साकिला हेम्ब्रम, देवदास मुंडा,दासमात सोरेन, देवीलाल सोरेन, जुगल मांडी, मागात सोरेन, बिराई सोरेन, धनाई मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.













