
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा संचालित योजना,प्रधानमंत्री आवास ,भीमराव अंबेडकर आवास ,इंदिरा आवास को लेकर बीपीओ , सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,सभी पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक, स्वयंसेवक ,अन्य कर्मियों को निर्देश दिया कि समय पर योजना को पूर्ण करे. मनरेगा के संदर्भ में समीक्षा के दौरान मनरेगा योजनाओं का पंचायत वार समीक्षा की, जिसमें सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया कि सभी गांव में कम से कम 5 योजना प्रतिदिन चलनी चाहिए ,बनकाटी पंचायत को छोड़ अन्य किसी भी पंचायत में प्रतिदिन 5 योजना नहीं चलने के कारण सभी रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण दिया गया है. मनरेगा के स्टेज 2 की सभी योजनाओं का जियो टैग जल्द से जल्द कर दिए जाने का निर्देश दिया गया इस संदर्भ में आशना पंचायत, उल्दा पंचायत और जोड़ीसा पंचायत की प्रगति संतोषजनक नहीं होने के कारण उनको स्पष्टीकरण जारी किया गया है. नाडेप ,सोकपिट, डोभा के सभी योजनाओं को 9 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है.
सभी रोजगार सेवक को मास्टर रोल टी+4 में साइन करवा कर संबंधित ऑपरेटर टी+5 के लिए दिए जाने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संदर्भ में 2019-2020 के 242 आवास,2020-2021 के 631 आवास का कार्य जो अभी तक लंबित है उन सभी को 15 अप्रैल तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास में जितने भी आवास का कार्य रूफ लेवल तक हो चुका है उसमें सभी आवासों को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुए 2011-12 से 2015 -16 तक के इंदिरा आवास के कार्यों को 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करने की बात कही है. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राजेश श्रीवास्तव ,अभिषेक शाह ,सहायक अभियंता संतोष कुमार ,कनीय अभियंता शशि शेखर,धनंजय कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास विप्लव महतो ,लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर सुषमा कुमारी सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक ,स्वयंसेवक उपस्थित थे.












