
जमशेदपुरः जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिरसानगर थाना अंतर्गत लालटांड़, नूतनडीह, एवं लुपुंगडीह में छापेमारी करते हुए 3 अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया है. इस दौरान विभाग ने करीब 12000 किलो जावा महुआ नष्ट किया. साथ ही डेढ़ सौ लीटर के आसपास महुआ शराब जब्त किया है. वही मौके से पुलिस ने एक एलएमएल स्कूटर भी बरामद किया है. हालांकि इस छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. फिलहाल विभाग छापेमारी अभियान में जुटी हुई है.












